1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल, हो सकती है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल, हो सकती है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2017 06:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 06:03 pm IST

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।

bjp meeting- India TV Hindi
bjp meeting

नई दिल्ली: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।

भाजपा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि बैठक कल शाम को होने की संभावना है। बहरहाल, कांग्रेस समेत 18 विपक्षी दलों के गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिये गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिये मतदान 5 अगस्त को होंगे।

इस पद के लिये नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। उपराष्ट्रपति पद के लिये निर्वाचक कालेज में 790 सदस्य हैं जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन को निर्वाचक कालेज में जबर्दस्त बहुमत हासिल है। भाजपा सूत्रों ने विश्वास व्यक्त किया है कि 790 सदस्यों में से उसके उम्मीदवार को 500 से अधिक वोट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत