1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनीष सिसोदिया से पूछा- 'बताओ, तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?'

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनीष सिसोदिया से पूछा- 'बताओ, तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:51 pm IST

 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया से सवाल किया है कि वे बताएं कि शाहीन बाग से आखिर उनका रिश्ता क्या है?

JP Nadda- India TV Hindi
JP Nadda Image Source : ANI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया से सवाल किया है कि वे बताएं कि शाहीन बाग से आखिर उनका रिश्ता क्या है? मनीष सिसोदिया ने कहा था कि अमित शाह को शरजील इमाम को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करना चाहिए नहीं तो बीजेपी के साथ उसके संबंध बताएं। 

जेपी नड्डा ने सिसोदिया के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा- मनीष सिसोदिया ने बोला अमित शाह जी को शरजील इमाम को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करना चाहिए नहीं तो बीजेपी के साथ उसका संबंध बताएं। अब शरजील को गिरफ्तार कर लिया है. अब हम तुमसे पूछते हैं कि तुम्हारा शाहीन बाग से क्या रिश्ता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत