1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राफेल डील पर राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पटलवार, कहा सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?

राफेल डील पर राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पटलवार, कहा सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 07:25 pm IST

संबित पात्रा में कहा कि राहुल गांधी राफेल डील को लेकर झूठ बोल रह हैं

BJP's statement on Rahul Gandhi's Rafale deal allegations - India TV Hindi
BJP's statement on Rahul Gandhi's Rafale deal allegations 

नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पटलवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास अगर डील में घोटाले के सबूत हैं तो वे कोर्ट क्यों नहीं जाते? संबित पात्रा में कहा कि राहुल गांधी राफेल डील को लेकर झूठ बोल रह हैं। गुरुवार दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री अगर राफेल डील पर सफाई ने दे सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर उनके इस आरोप के लिए निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं बिचौलियों के एक परिवार से आते हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने 2014 से पहले हुए प्रत्येक रक्षा सौदे से पैसा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी और उनकी पार्टी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी राफेल सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि गांधी झूठ बोल रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने राफेल सौदे को ‘तस्वीर बदलने वाला’ बताया है लेकिन गांधी उसके बिल्कुल उलट कह रहे हैं। 

पात्रा ने कहा कि अब देश के लोग निर्णय करेंगे कि किस पर विश्वास करना है, वायुसेना प्रमुख या गांधी पर। इससे पहले दिन में गांधी ने राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह एक ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ हैं जिन्होंने 36 विमानों की खरीद में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत