1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह बोले – अभी नहीं आया पार्टी का पीक टाइम, 20% नए सदस्य बनाने के लिए चलाएंगे सदस्यता अभियान

अमित शाह बोले – अभी नहीं आया पार्टी का पीक टाइम, 20% नए सदस्य बनाने के लिए चलाएंगे सदस्यता अभियान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2019 03:58 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 03:59 pm IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे। दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और सोभा सुरेंद्रन को सदस्यता अभियान का सह संयोजक बनाया गया है।

amit shah- India TV Hindi
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो) Image Source : PTI

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बंपर सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी बेहद उत्साहित है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि अभी भाजपा का पीक टाइम नहीं आया है और 20 फीसदी नए सदस्य बनाने के लिए भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के खिलाफ 2019 की जीत है। इस दौरान अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं  की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की विशाल जीत के पीछे बूथ कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अरुण यादव ने बताया कि साल 2014 के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ हुई और उनमें से 10 लाख से अधिक सदस्यों को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे। दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और सोभा सुरेंद्रन को सदस्यता अभियान का सह संयोजक बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत