1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत

मध्य प्रदेश स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 07, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 01:46 pm IST

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद मध्य प्रदेश में तीन स्थानीय निकायों के चुनाव बीजेपी के लिये अच्छी खबर लेकर आई है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संपन्न हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा

Madhya Pradesh- India TV Hindi
Madhya Pradesh

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद मध्य प्रदेश में तीन स्थानीय निकायों के चुनाव बीजेपी के लिये अच्छी खबर लेकर आई है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संपन्न हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की 30 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस का हाल इन चुनावों में बुरा रहा है, उसे महज 4 सीटें मिली हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। आपको बता दें नोटबंदी के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के इन चुनावों पर भाजपा समेत कई सियासी दलों की निगाहें थीं।

राज्य के मांडव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की मालती गांवर ने जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी के 12 पार्षद भी जीते हैं। वहीं अमरकंटक का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव बीजेपी की प्रभा पनारिया ने जीता है। यहां से 11 पार्षद भी बीजेपी के जीते हैं।

इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने एक सीट जीती है, जबकि  कांग्रेस महज 4 सीटों पर सिमट गई थी।। चंडीगढ़ से आए उत्साहवर्धक नतीजों के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था कि चंडीगढ़ की जनता ने नोटबंदी के पीछे के मकसद पर अपनी मुहर लगा दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत