1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बी एल संतोष को भाजपा महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया

बी एल संतोष को भाजपा महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2019 07:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 07:19 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को शनिवार को पदोन्नत कर पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। 

BL Santosh- India TV Hindi
BL Santosh, Joint General Secretary Organisation has been appointed National General Secretary Organisation of Bharatiya Janata Party (BJP) Image Source : ANI

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को शनिवार को पदोन्नत कर पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इससे एक दिन पहले रामलाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस भेज दिया गया था। उन्होंने 13 साल तक इस पद को संभाला था।

आरएसएस के ‘प्रचारक’ संतोष को एक मजबूत विचारक माना जाता है जिन्हें चुनावी राजनीति खासकर कर्नाटक के संबंध में काफी अनुभव है। भाजपा ने एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। संतोष कर्नाटक में आठ साल तक पार्टी के महासचिव (संगठन) रहे। बाद में उन्हें 2014 में दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत