1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में आज पेश हो सकता है काले धन पर विधेयक

लोकसभा में आज पेश हो सकता है काले धन पर विधेयक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2015 06:58 am IST,  Updated : May 11, 2015 07:02 am IST

नई दिल्ली: सरकार अघोषित विदेशी आय और संपत्ति विधेयक (काला धन विधेयक) आज लोकसभा में पेश कर सकता है। लोकसभा का सत्र सोमवार से 3 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। विधेयक में

लोकसभा में आज पेश हो...- India TV Hindi
लोकसभा में आज पेश हो सकता है काले धन पर विधेयक

नई दिल्ली: सरकार अघोषित विदेशी आय और संपत्ति विधेयक (काला धन विधेयक) आज लोकसभा में पेश कर सकता है। लोकसभा का सत्र सोमवार से 3 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। विधेयक में अज्ञात विदेशी संपत्ति पर कठोर दंड का प्रावधान है।

बजट में विदेशी धन रखने वालों के लिए कर, ब्याज और अर्थ दंड चुका कर अपनी संपत्ति को सफेद करने का भी प्रावधान किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कंपनियों को उदार कानून का नाजायज फायदा नहीं उठाने की चेतावनी दी है और कहा है कि दुनिया पारदर्शिता की ओर बढ़ रही है और अवैध सौदों को छुपाना संभव नहीं रह जाएगा।

उन्होंने कहा, "यदि आप कानून के दायरे में लेन-देन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। यदि आप उसे तोड़ेंगे, तो वे दिन लद गए जब अपराध को छुपाया जा सकता था।"

उन्होंने कहा कि जी-20 के समझौते के तहत 2017 तक हर प्रकार के मौद्रिक सौदों में पारदर्शिता अपनाना जरूरी हो जाएगा।

गत नवंबर में ब्रिसबेन में जी-20 शिखर सम्मेलन में अपनाई गए नए वैश्विक पारदर्शिता मानक के तहत 90 से अधिक देश और क्षेत्र 2017-18 तक साझा रिपोर्टिग मानक का उपयोग करेंगे और कर संबंधी सूचनाओं का स्वत:स्फूर्त तरीके से आदान-प्रदान करेंगे।

आय कर विभाग ने एचएसबीसी जेनेवा बैंक की सूची में दर्ज लोगों में से 121 के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने 350 विदेशी खातों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और 60 खाताधारकों के विरुद्ध कर वंचना की प्रक्रिया शुरू की गई है।

देश की कितनी संपत्ति विदेशी बैंकों में जमा है, इसे लेकर सरकार के पास कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है, लेकिन अनाधिकारिक अनुमान के मुताबिक देश की 466 अरब डॉलर से 1,400 अरब डॉलर की संपत्ति विदेशी बैंकों में जमा कर रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।