1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीएस येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बीएस येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 10:09 am IST,  Updated : Jul 26, 2019 06:43 pm IST

भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज सीएम पद की शपथ ली।

कर्नाटक: बीएस...- India TV Hindi
कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ Image Source : ANI

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। येदियुरप्पा कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। 

आज ही पेश किया था सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-JDS गठबंधन की सरकार गिर जाने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं सूबे के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सूबे में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। तभी यह खबर आई कि येदियुरप्पा शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस के तीन विधायक ठहराए गए अयोग्य

इससे पहले कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस के 3 बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहरा दिया। कुमार के इस कदम से कांग्रेस-जीडीएस गठबंधन गिरने के 2 दिन बाद राज्य में नई सरकार के गठन पर अनिश्चितता और बढ़ गई थी। कुमार ने फैसला किया कि तीनों विधायकों के इस्तीफे 'स्वैच्छिक एवं स्वाभाविक नहीं हैं' और इसलिए उन्हें 2023 में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने तक तत्काल प्रभाव से दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिया। अपना फैसला सुनाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में शेष 14 मामलों पर फैसला करेंगे।

वहीं, कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा था कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कोई भी स्थिर सरकार नहीं दे सकता। आपको बता दें कि 23 जुलाई को विधानसभा में हुए शक्ति-परीक्षण में कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई थी। कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 99 और विरोध में 105 मत पड़े थे। इस तरह कुमारस्वामी सरकार के विश्वासमत हारने के बाद तीन सप्ताह से चले आ रहे सियासी नाटक का पटाक्षेप हो गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत