1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपचुनाव में भी मोदी लहर, 10 में से 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, AAP की जमानत जब्त

उपचुनाव में भी मोदी लहर, 10 में से 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, AAP की जमानत जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 08:12 pm IST

8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैजिक चला है। मोदी के नाम पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने परचम लहराया है। बीजेपी ने 10 में से पांच सीटों पर कब्जा किया है। बीजेपी के लिए सबसे अहम थी दिल्ली की राजौर

himachal bjp
himachal bjp

हिमाचल में BJP प्रत्याशी अनिल धीमान ने 8,290 मतों से जीता चुनाव

हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान ने 8,290 मतों से भोरंज (एससी) विस सीट जीती। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 मतों से हराया।

यह सीट पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ईश्वर दास धीमान के निधन के चलते रिक्त हो गई थी। वह यह सीट लगातार छह बार जीते थे। अब इस सीट से उनके बेटे अनिल धीमान जीते हैं। इसके साथ ही 68 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत