1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CCTV: अहमदाबाद के ताज होटल में हुई हार्दिक पटेल-राहुल गांधी की मुलाक़ात?

CCTV: अहमदाबाद के ताज होटल में हुई हार्दिक पटेल-राहुल गांधी की मुलाक़ात?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2017 06:12 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 06:12 pm IST

अहमदाबाद के ताज होटल में लगे CCTV का फूटेज मिला है जिसे देखकर हार्दिक पटेल और राहुल गांधी के बीच मुलाक़ात की अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है.

Taj Hotel CCTV footage- India TV Hindi
Taj Hotel CCTV footage

अहमदाबाद के ताज होटल में लगे CCTV का फूटेज मिला है जिसे देखकर हार्दिक पटेल और राहुल गांधी के बीच मुलाक़ात की अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है. सीसीटीवी कैमरे के फूटेज में पाटीदार हार्दिक पटेल कल रात क़रीब 12 बजे अहमदाबाद के ताज होटल के कॉरिडोर में दिख रहे हैं. हार्दिक रात भर इसी होटल में रूके थे और आज सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अहमदाबाद के ताज होटल पहुंचे. माना जाता है यहां आज दोपहर राहुल गांधी और हार्दिक पटेल की गुप्त मुलाकात हुई हालंकि हार्दिक इस मुलाकात से इनकार कर रहे हैं.

बहरहाल, इस मामले पर दलित नेता जिग्नेश मेवाती ने कहा, 'हार्दिक पटेल यदि राहुल गांधी से मिले तो इसमें क्या दिक्कत है। हम लोगों ने तय किया है कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।'

आपको बता दें कि आज राहुल गांधी ने गांधीनगर में एक आम सभा की जिसमें ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत