1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद गुट ने छोटू भाई वसावा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष

शरद गुट ने छोटू भाई वसावा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 05:39 pm IST

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शरद यादव खेमे ने गुजरात से विधायक छोटू भाई वसावा को आज पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जदयू नेता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया।

sharad yadav- India TV Hindi
sharad yadav

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शरद यादव खेमे ने गुजरात से विधायक छोटू भाई वसावा को आज पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जदयू नेता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया।

हाल ही में गुजरात से राज्य सभा की तीन सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को वसावा के वोट से ही जीत मिल सकी थी। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी अध्यक्ष पद नियुक्ति को रद्द कर वसावा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के उपाध्यक्ष के. राजशेखरन की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेमे द्वारा महागठबंधन तोड़ कर भाजपा के साथ गठजोड़ करने सहित अन्य फैसलों को भी रद्द कर दिया गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में पार्टी नेता जावेद रजा द्वारा पेश संगठन संबंधी प्रस्ताव में नीतीश कुमार द्वारा पार्टी के चुनाव अधिकारी बनाये गये अनिल हेगड़े की नियुक्ति को रद्द करने के सुझाव को मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही हेगड़े द्वारा की गयी पदाधिकारियों की नियुक्ति स्वत: रद्द हो गयी।

उन्होंने बताया कि बैठक में देश भर से जुटे जदयू नेताओं ने नीतीश खेमे द्वारा भाजपा से गठजोड़ करने को जनादेश का अपमान बताते हुये इस फैसले को रद्द किया है। इसके अलावा हाल ही में नीतीश खेमे द्वारा जदयू पदाधिकारियों को पार्टी से निकालने के फैसले को भी निष्प्रभावी घोषित कर हटाये गये प्रदेश अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को उनके पद पर बहाल कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत