1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिराग पासवान ने नीतीश पर साधा निशाना, बिहार में शराबबंदी को लेकर सवाल उठाया

चिराग पासवान ने नीतीश पर साधा निशाना, बिहार में शराबबंदी को लेकर सवाल उठाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 06:28 pm IST

लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राज्य में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल उठाया।

Chirag Paswan- India TV Hindi
Chirag Paswan Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राज्य में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल उठाया। चिराग ने एक मामले का उल्लेख किया, जिसमें एक पार्षद कथित तौर पर नशे में उन्हें और उनके पिता रामविलास पासवान को अपशब्द कह रहा है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा है कि खबरों में दावा किया गया है कि वीडिया में दिख रहा व्यक्ति नशे में धुत था। चिराग और उनके पिता रामविलास पासवान के लिए अपशब्दों के प्रयोग और धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने कहा, "शराबबंदी आपकी एक महत्वकांक्षी योजना है। अगर प्रतिबंधों के बाद भी शराब बेची और पी जा रही है तो यह शराबबंदी के दावे पर सवाल खड़े करता है।" उन्होंने मुख्यमंत्री से इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, जबकि दोनों ही पार्टियां भाजपा की सहयोगी हैं।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत