1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से मिला सिर्फ छलावा: सीएम योगी

कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से मिला सिर्फ छलावा: सीएम योगी

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2020 09:20 pm IST,  Updated : May 24, 2020 09:20 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाराष्ट्र की शिवसेना-कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला है।

CM Yogi- India TV Hindi
कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से मिला सिर्फ छलावा: सीएम योगी Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाराष्ट्र की शिवसेना-कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला है और लॉकडाउन में उनके साथ धोखा हुआ है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसे धोखा किया गया। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया गया।" ट्वीट में कहा गया, "इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता श्री उद्धव ठाकरे जी को कभी माफ नहीं करेगी।"

सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अपने घर पहुंच रहे सभी बहनों-भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए। सभी श्रमिक कामगार बंधु आश्वस्त हैं और अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी । शिवसेना और कांग्रेश आश्वस्त रहें।

उन्होंने कहा, "श्री संजय राउत जी एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढ़ता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने सौतेली मां बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता।" मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी गैर मराठियों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा लिखे गए एक कथित आपत्तिजनक लेख के बाद आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत