1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम मंदिर पर स्वामी का बयान राज्यसभा सीट के लिए: कांग्रेस

राम मंदिर पर स्वामी का बयान राज्यसभा सीट के लिए: कांग्रेस

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2016 07:52 am IST,  Updated : Jan 10, 2016 07:53 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने शनिवार को कहा कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बयान को कोई भी गंभीरता से नहीं लेगा, क्योंकि उन्होंने जो भी कहा, उस पर कभी खरा नहीं उतरे

swamy- India TV Hindi
swamy

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने शनिवार को कहा कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बयान को कोई भी गंभीरता से नहीं लेगा, क्योंकि उन्होंने जो भी कहा, उस पर कभी खरा नहीं उतरे और आज राम मंदिर पर बयान देने के पीछे उनका एक निजी हित है।

स्वामी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर तयशुदा स्थान पर ही बनेगा। कांग्रेस महासचिव अहमद ने इस पर कहा कि स्वामी का पिछला इतिहास अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि वह जो कहते हैं, उसे कभी नहीं करते।

कांग्रेस नेता ने कहा, "वह सभी मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं। वह सिर्फ अपने लिए राज्यसभा सीट सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वामी से व्यक्तिगत तौर पर कहा कि वह राज्यसभा की सीट हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वामी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में कहा कि राम मंदिर का निर्माण विवादित भूमि पर ही होगा और मस्जिद निर्माण के लिए अलग से भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम सरयू नदी के उस पार एक मस्जिद निर्मित करेंगे, लेकिन राम मंदिर का निर्माण तयशुदा स्थान पर ही होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।