1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस उम्मीदवार के पास कार और घर नहीं, भाजपा उम्मीदवार की पत्नी करोड़पति

कांग्रेस उम्मीदवार के पास कार और घर नहीं, भाजपा उम्मीदवार की पत्नी करोड़पति

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 06:18 pm IST

जालंधर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जालंधर जिले की विभिन्न सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन किया है। इनमें शिअद के अवतार सिंह मक्कड सबसे अमीर हैं तो कांग्रेस के

congress bjp- India TV Hindi
congress bjp

जालंधर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जालंधर जिले की विभिन्न सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन किया है। इनमें शिअद के अवतार सिंह मक्कड सबसे अमीर हैं तो कांग्रेस के राजिंदर बेरी के पास न तो कार है और न ही घर है, जबकि भाजपा के केडी भंडारी की गृहणी पत्नी के पास एक करोड़ से अधिक संपत्ति है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जालंधर में 9 विधानसभा सीटों के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कर दिया है और चुनाव आयोग को दिये गए हलफनामे में कई चीजें आश्चर्यजनक है। हलफनामे के अनुसार जालंधर छावनी से शिअद प्रत्याशी सरबजीत सिंह मक्कड सबसे अमीर हैं और उनके परिवार के पास लगभग साठ करोड़ की अचल और अचल संपत्ति है जबकि पौने तीन करोड का कर्ज भी है। मक्कड़ और उनकी पत्नी का पेशा व्यापार और खेती है।

दूसरी ओर, जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी के पास न तो अपना घर है और न ही उनके पास कोई कार है। उनका पेशा व्यापार है और वह अपनी पार्षद पत्नी के घर में रहते हैं। बेरी के पास 43 लाख से कम की चल और 48 लाख की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पार्षद पत्नी के पास 19.62 लाख की चल और एक करोड पांच लाख की अचल संपत्ति है। बेरी के पास एक तेल टैंकर भी है।

जालंधर उत्तर के भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी उनकी पत्नी और उनके आश्रित के पास क्रमश: 31 लाख, 24 लाख और 15 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। पिछले दो बार से लगातार विधायक रहे भंडारी के पास 40.40 लाख की पैतृक अचल संपत्ति और उनकी गृहणी पत्नी के पास 1.70 करोड की अचल संपत्ति है।

जालंधर केंद्रीय विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन कालिया के पास दो कार है। उनके पास 1.75 करोड की अचल और 67.69 करोड की चल संपत्ति है। उनके पास 100 ग्राम सोना भी है और सिर्फ 40 हजार नकद रुपये हैं।

जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व हाकी कप्तान परगट सिंह के पास 1.39 करोड की चल तथा 55 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास क्रमश: 34.76 तथा 8.5 लाख की चल और अचल संपत्ति है। परगट पर 49 लाख से अधिक का ऋण भी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत