1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'महाधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से बहुत प्रभावित हुआ'

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'महाधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से बहुत प्रभावित हुआ'

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 04:34 pm IST

शांताराम नाइक ने कहा कि पूरे महाधिवेशन में पूरा मंच खाली था। सिर्फ भाषण देने वाले ऊपर चढ़ते और फिर नीचे आ जाते...

shantaram naik- India TV Hindi
shantaram naik

पणजी: गोवा कांग्रेस के प्रमुख शांताराम नाइक ने आज अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि पार्टी के महाधिवेशन में युवा नेतृत्व के लिए जगह बनाने को लेकर राहुल गांधी के भाषण से वह बहुत प्रभावित हैं।

रविवार को राहुल गांधी द्वारा पार्टी का नेतृत्व युवाओं को सौंपने की इच्छा जताये जाने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले नाइक (71) पहले वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा आज सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेज दिया। वह आठ जुलाई 2017 से पार्टी प्रमुख थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गोवा कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है ताकि युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाया जा सके।’’ नाइक ने कहा, ‘‘मैं महाधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से बहुत प्रभावित हुआ, जहां उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी को मौका देना चाहते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि पूरे महाधिवेशन में पूरा मंच खाली था। सिर्फ भाषण देने वाले ऊपर चढ़ते और फिर नीचे आ जाते।‘‘ सोनिया गांधी सहित सभी नीचे बैठे थे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत