1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दामाद संबंधी बयान की आलोचना की

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दामाद संबंधी बयान की आलोचना की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2015 02:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 02:54 pm IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका में पार्टी के बारे में की गई टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर उनके इस व्यवहार से शर्म आती है। कांग्रेस

कांग्रेस ने PM के दामाद...- India TV Hindi
कांग्रेस ने PM के दामाद संबंधी बयान की आलोचना की

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका में पार्टी के बारे में की गई टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर उनके इस व्यवहार से शर्म आती है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, प्रधानमंत्री के भाषण को सुनकर मेरा सिर शर्म से झुक गया । भारत के प्रधानमंत्री कैलिफोर्निया जाने के बाद अपने ही देशवासियों का मजाक उड़ा रहे हैं और बस अपनी तारीफ कर रहे हैं ।

संप्रग शासन के दौरान भ्रष्टाचार पर तीखा हमले करते हुए और कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद राबर्ट वड्रा पर निशाना साधते हुए मोदी ने कैलिफोर्निया में आज भारतीय समुदाय को अपने संबोधन में देश में भ्रष्टाचार की संस्कृति की निंदा की।

मोदी पर जवाबी हमला करते हुए मनीष तिवारी ने कहा, भारत के लोग सरकार से आजिज आ चुके हैं । भारत में क्या राजस्थान जैसी कोई राज्य सरकार है जहां एक के बाद एक घोटाला हुआ हो । दूसरों पर निशाना साधने से पहले उन्हें अपनी पार्टी को देखना चाहिए।

JDU नेता के सी त्यागी ने भी मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशी जमीन पर अपने देश के विपक्षी दल पर कभी भी निशाना नहीं साधना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत