1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की

कांग्रेस ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 11:23 pm IST

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने वर्ष 2014 में अजमेर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे...

congress- India TV Hindi
congress

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर राजस्थान के एक पूर्व विधायक रघु शर्मा के नाम को अपनी मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

शर्मा राजस्थान विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। विवेक धनकड़ को राज्य की मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने वर्ष 2014 में अजमेर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।

इसके अलावा 29 जनवरी को लोकसभा की अलवर सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस पहले ही पूर्व सांसद करण सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत