1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के तीसरी लिस्ट जारी करने पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

कांग्रेस के तीसरी लिस्ट जारी करने पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2017 09:04 am IST,  Updated : Nov 27, 2017 09:04 am IST

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के लिए रविवार को अपने 76 उम्मीदवारों की सूची जारी की। लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

Congress releases third list, workers protest- India TV Hindi
Congress releases third list, workers protest

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के लिए रविवार को अपने 76 उम्मीदवारों की सूची जारी की। लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अमरायवाड़ी सीट से अरविंद सिंह चौहान को टिकट दिए जाने का विरोध किया। (गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 76 उम्मीदवारों की दूसरे चरण की लिस्ट)

कांग्रेस को इस विरोध का पहले से दी अंदेशा था जिसके चलते कांग्रेस ने जानरबूझकर देर रात इस लिस्ट को जारी किया। लिस्ट जारी होने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर पुतला जलाया और जमकर तोड़फोड़ की।

इस लिस्ट में बनासकांठा के 2 विधायक के नाम भी काटे गए हैं, इन दोंनो ने ही राज्य सभा चुनाव में  अहमद पटेल को वोट दिया था। पहले अहमद पटेल को वोट देने वाले सभी 43 विधायकों को फिर से टिकट देने का भरोसा दिया गया था। इस वजह से भी कार्यकर्ताओं में रोष है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत