1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ''पाकिस्तानी सदस्यों वाला वाट्स एप ग्रुप चला रही कांग्रेस, जिसमें सदस्य के रूप में पांच 'पाकिस्तानी' हैं''

''पाकिस्तानी सदस्यों वाला वाट्स एप ग्रुप चला रही कांग्रेस, जिसमें सदस्य के रूप में पांच 'पाकिस्तानी' हैं''

 Reported By: IANS
 Published : Feb 25, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:28 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा एक वाट्स एप ग्रुप बनाया गया है और उसे चलाया जा रहा है, जिसमें सदस्य के रूप में पांच 'पाकिस्तानी' हैं।

Congress-run WhatsApp group has 'Pakistan': Meenakshi Lekhi- India TV Hindi
Congress-run WhatsApp group has 'Pakistan': Meenakshi Lekhi

पणजी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा एक वाट्स एप ग्रुप बनाया गया है और उसे चलाया जा रहा है, जिसमें सदस्य के रूप में पांच 'पाकिस्तानी' हैं। उन्होंने कहा कि उन सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक भी उड़ाया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक हसीबा अमीन 'इंडिया पॉलिटिकल नेटवर्क' नाम का ग्रुप चलाती हैं।

लेखी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमीन के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जिस समूह में राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों की चर्चा की गई, उस समूह का हिस्सा पाकिस्तानी नागरिक क्यों हैं। लेखी ने कहा, "राहुल गांधी को यह बताने की जरूरत है कि उस वाट्स ग्रुप में पाकिस्तानी क्या कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस के पदाधिकारी चला रहे हैं।"उन्होंने कहा कि समूह में कम से कम पांच पाकिस्तानी हैं।

समूह द्वारा कुछ चर्चाओं का हवाला देते हुए लेखी ने कहा कि समूह के सदस्य पुलवामा हमले और उसके परिणाम से जुड़े घटनाक्रम की चर्चा कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री का संदर्भ भी शामिल है। उन्होंने कहा, "उसके बाद पाकिस्तानियों ने एक वीडियो भी पोस्ट किया और कांग्रेस पार्टी इस तरह की चीजों में संलप्ति है। क्या उसमें (वाट्स एप ग्रुप) वही पाकिस्तानी हैं जिन्होंने आपके प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया? आप उस व्यक्ति (मोदी) के राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं, जो कहानी का एक हिस्सा है लेकिन क्या आप दूसरों को भी उसी भाषा को बोलने देंगे?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत