1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लंबे इंतज़ार के बाद CVC और CIC के नामों पर लगी मोहर

लंबे इंतज़ार के बाद CVC और CIC के नामों पर लगी मोहर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2015 08:59 am IST,  Updated : Jun 10, 2015 09:03 am IST

नई दिल्ली: करीब 9 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने चीफ विजिलेंस कमिश्नर (CVC) और चीफ इनफॉर्मेशन कमिश्नर (CIC) के नामों को हरी झंडी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक

लंबे इंतज़ार के बाद CVC...- India TV Hindi
लंबे इंतज़ार के बाद CVC और CIC के नामों पर लगी मोहर

नई दिल्ली: करीब 9 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने चीफ विजिलेंस कमिश्नर (CVC) और चीफ इनफॉर्मेशन कमिश्नर (CIC) के नामों को हरी झंडी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 1978 बैच के अधिकारी केवी चौधरी नए CVC होंगे जबकि 1974 बैच के सीनियर आईएएस अफसर विजय शर्मा नए CIC होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक के बाद इन नामों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है। राष्ट्रपति के विदेश से लौटने के बाद CVC और CIC के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

कौन हैं के.वी. चौधरी ?

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को पीएम आवास 7 रेसकोर्स रोड पर नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे की  बैठक में चीफ विजिलेंस कमिश्नर के पद के लिए के.वी. चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई है। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम का विरोध किया लेकिन विरोध के बाद भी सरकार ने के.वी. चौधरी का नाम राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजने का फैसला किया है।

के.वी. चौधरी इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के 1978 बैच के अधिकारी हैं और सीबीडीटी (CBDT) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा ब्लैक मनी की जांच के लिए बनाई गई SIT के सलाहकार रह चुके हैं। चौधरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच शाखा में डीजी का काम भी संभाल चुके हैं। इसी पद पर रहते हुए उन्होंने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच में अहम किरदार भी निभाया था।

कौन हैं विजय शर्मा ?

विजय शर्मा इस वक्त सूचना आयुक्त के पद पर काम कर रहे हैं। यूपी कैडर के विजय शर्मा 1974 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। कई अहम पदों पर काम कर चुके विजय शर्मा नेशनल ग्रीन टिब्यूनल की प्रिसिंपल ब्रांच के मेंबर रह चुके हैं।

शर्मा पर्यावरण मंत्रालय के सचिव और कैबिनेट सेक्रेटेरियट में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम भी कर चुके हैं। विजय शर्मा युनाइटेड नेशंस के साथ भी जुड़े रहे हैं।

हालांकि, बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।