1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमरेली में हिरासत मौत, दलितों ने दी बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी

अमरेली में हिरासत मौत, दलितों ने दी बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2017 06:37 am IST,  Updated : Jul 05, 2017 06:40 am IST

लिस द्वारा न्यायिक हिरासत में दो सप्ताह पहले समुदाय के एक सदस्य की मौत की निष्पक्ष जांच नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुये अमरेली जिले के 200 दलितों ने मंगलवार को बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी दी।

dalit, custody death- India TV Hindi
dalit, custody death

अहमदाबाद: पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में दो सप्ताह पहले समुदाय के एक सदस्य की मौत की निष्पक्ष जांच नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुये अमरेली जिले के 200 दलितों ने मंगलवार को बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी दी। 

अमरेली सब-जेल में बंद जिग्नेश सौंदरवा (29) की 15 जून को एक सिविल अस्पताल में मौत हो गयी। हालांकि अमरेली पुलिस ने जिग्नेश सौंदरवा की हत्या के आरोप में सब-जेल के चार कैदियों को हिरासत में लिया। दलित समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ पीड़ितों के परिजनों ने जांच को लेकर नाराजगी जाहिर की और धर्म परिवर्तन के लिए फ़ॉर्म लेने के वास्ते कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। 

पुलिस ने बताया था कि स्वास्थ्य समस्याओं के बाद सौंदरवा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अमरेली के सब-जेल में बंद था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत