1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपराज्यपाल ने MCD चुनाव में मतपत्र के इस्तेमाल की केजरीवाल की मांग खारिज की

उपराज्यपाल ने MCD चुनाव में मतपत्र के इस्तेमाल की केजरीवाल की मांग खारिज की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 17, 2017 08:03 am IST,  Updated : Mar 17, 2017 08:03 am IST

नयी दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मतपत्र के जरिये मतदान के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसके बाद 22 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले नगर निगम चुनाव में ईवीएम

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नयी दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मतपत्र के जरिये मतदान के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसके बाद 22 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले नगर निगम चुनाव में ईवीएम का ही इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय की कमी के कारण मतदान का माध्यम बदलना संभव नहीं है।

उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार से कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल रोकने के लिए नियमों में संशोधन करना होगा और चुनाव में करीब एक महीने का समय बचा होने के कारण बदलाव करना संभव नहीं है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि इसकी वजह ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है और साथ ही उन्होंने 22 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव मतपत्र के जरिये कराने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि 'UP में भी नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव मतपत्र से होते हैं, दिल्ली एमसीडी के चुनाव भी मतपत्र से कराये जा सकते हैं।' संजय सिंह ने कहा कि पंजाब चुनाव जीतने वाली कांग्रेस को भी ईवीएम पर संदेह है, बसपा को भी संदेह है और दूसरी पार्टियों भी संदेह है यही नहीं बीजेपी जब तक विपक्ष में थी तब तक उसके नेता और समर्थक ईवीएम पर सवाल उठाते थे तो ऐसे में मतपत्र से चुनाव कराने में क्या हर्ज है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत