1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ऊप्पस...ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह

ऊप्पस...ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2016 03:07 pm IST,  Updated : Aug 18, 2016 03:07 pm IST

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों की वजह से अक़्सर विवादों में घिर जाते हैं। इसी कड़ी में उनका एक ताज़े बयान ने फिर विवाद खड़ा कर

digvijay-singh- India TV Hindi
digvijay-singh

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों की वजह से अक़्सर विवादों में घिर जाते हैं। इसी कड़ी में उनका एक ताज़े बयान ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह बता डाला।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर की बहुत चिंता है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं लेकिन उन्हें भारत अधिकृत कश्मीर की भी चिंता करनी चाहिए और वहां के लोगों से भी बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर की ज्यादा चिंता है, इसके लिए वे बधाई के पात्र है लेकिन वे हिंदुस्तान के कश्मीरियों से बात करने को तैयार नहीं है। अगर हमें कश्मीर के लोगों के मन में विश्वास पैदा करना है फिर चाहे वह पाक अधिकृत कश्मीर हो या भारत अधिकृत कश्मीर तो यह वहां के लोगों से बातचीत के जरिए ही संभव है।"

हालांकि उन्होंने बाद में अपनी बात को संभालते हुए कहा कि मेरा कहने का आशय है कि उन्हें हिंदुस्तान के कश्मीर की चिंता नहीं है, घाटी की चिंता नहीं है लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर की चिंता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत