1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी की कैंसर से मौत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी की कैंसर से मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2016 12:10 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 12:10 pm IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की आज दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वह लंबे समय से बीमार थीं।

digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की आज दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वह लंबे समय से बीमार थीं।

फिलहाल वह दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। कर्णिका का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था।

कर्णिका का इलाज अमेरिका में भी चला। पिछले साल दिग्विजय सिंह कैंसर से पीड़ित अपनी बेटी को देखने अमेरिका भी गए थे। यहां पर याद दिला दें कि दिग्विजय सिंह एक बेटा व चार बेटियां थी। उनकी पहली पत्नी की आशा की मौत 2013 में हो गई थी।

पिछले साल ही टीवी एंकर अमृता से शादी की बात दिग्विजय सिंह ने अमरीका से एक निजी चैनल से बातचीत में कबूली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ‘असामयिक निधन अत्यंत दु:खदायी है। ईश्वर परिवार को संबल दें और दिवंगत आत्मा को शांति।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।