1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP-शिवसेना खटपट: फड़णवीस बोले- मेरी सरकार करेगी कार्यकाल पूरा

BJP-शिवसेना खटपट: फड़णवीस बोले- मेरी सरकार करेगी कार्यकाल पूरा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 12:34 pm IST

मुंबई: सहयोगी दल शिवसेना के साथ संबंधों में तनाव के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पाकिस्तानी गायक गुलाम अली को सुरक्षा देने के अपने फैसले के विरोध पर यह कहते हुए सवालिया लहजे

महाराष्ट्र में मेरी...- India TV Hindi
महाराष्ट्र में मेरी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी: फड़णवीस

मुंबई: सहयोगी दल शिवसेना के साथ संबंधों में तनाव के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पाकिस्तानी गायक गुलाम अली को सुरक्षा देने के अपने फैसले के विरोध पर यह कहते हुए सवालिया लहजे पर पलटवार किया कि शिवसेना प्रमुख के परिवार ने उसी देश के क्रिकेटर जोवद मियांदाद की मेजबानी की थी।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पांच साल तक चलेगी और उन्होंने यह कहते हुए शिवसेना के साथ खटपट को तवज्जो नहीं दी कि गठबंधन में यह तो होना ही है। देवेंद्र फड़णवीस सरकार का आज एक साल पूरा हो रहा है।

पाकिस्तान गायक गुलाम अली के खिलाफ शिवसेना के विरोध को खारिज कर चुके फड़णवीस ने कहा, मैंने :शिवसेना सेे: कह दिया कि यह निर्दिष्ट करने के लिए अलग रूपरेखा नहीं हो सकती कि कौन देशभक्त है।

उन्होंने कहा, क्या गुलाम अली ने कभी भारत के खिलाफ बयान दिया। वह जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले थे। यदि उन्हें सुरक्षा देने से हम पाकिस्तानी हो जाते हैं तो मतलब है कि जिन लोगों ने जावेद मियांदाद को अपने घर में आतिथ्य दिया वे भी पाकिस्तानी हो गए।

वह वर्ष 2004 में मियांदाद द्वारा बांदा में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के घर मातोश्री जाने का उल्लेख कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।