1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भारत माता की जय' बोलने पर श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला का विरोध, दिखाये जूते और लगाए आजादी के नारे

'भारत माता की जय' बोलने पर श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला का विरोध, दिखाये जूते और लगाए आजादी के नारे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 02:15 pm IST

दरगाह में इमाम आर्टिकल 35ए के बारे में बात कर रहा था और तभी फारूक ने प्रवेश किया और स्थिति खराब हो गई। लोग फारूक को मस्जिद से बाहर निकालने की बात करने लगे।

'भारत माता की जय' बोलने पर श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला का विरोध- India TV Hindi
'भारत माता की जय' बोलने पर श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला का विरोध

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का आज उनके सामने ही जमकर विरोध किया गया। फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की गई। हजरत बल में ईद की नमाज के दौरान फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की गई। बकरीद के मौके पर फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर की हजरत बल दरगाह पहुंचे थे जहां स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

दरगाह में इमाम आर्टिकल 35ए के बारे में बात कर रहा था और तभी फारूक ने प्रवेश किया और स्थिति खराब हो गई। लोग फारूक को मस्जिद से बाहर निकालने की बात करने लगे। माहौल खराब होता देख मस्जिद कमेटी ने हस्तक्षेप किया और फारूक ने प्रार्थना की पर वह खुतबा में भाग नहीं ले पाए।

जानकारी के अनुसार प्रार्थना खत्म होते ही फारूक अब्दुल्ला जैसे ही मस्जिद से बाहर निकलने लगे तो लोगों ने अपने जूते हाथों में पकडक़र शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाना शुरू कर दिये।

बताया जा रहा है कि फारूक के खिलाफ ये नारेबाजी भारत माता की जय के नारे लगाने के विरोध में की गई। बता दें कि दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में फारूक ने भारत माता की जय के नारे लगाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत