1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘बेटियां रखनी हैं सुरक्षित तो हर धर्म में लागू हो दो बच्चों की नीति’

‘बेटियां रखनी हैं सुरक्षित तो हर धर्म में लागू हो दो बच्चों की नीति’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 01:18 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर भारत ने अपनी जनसंख्या नीति को नहीं बदला और हर धर्म के लिए दो बच्चों की नीति को लागू नहीं किया तो बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी और पाकिस्तान की तरह उन्हें पर्दे में रखना पड़ेगा। बिहार के नवादा से बीज

giriraj singh- India TV Hindi
giriraj singh

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर भारत ने अपनी जनसंख्या नीति को नहीं बदला और हर धर्म के लिए दो बच्चों की नीति को लागू नहीं किया तो बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी और पाकिस्तान की तरह उन्हें पर्दे में रखना पड़ेगा। बिहार के नवादा से बीजेपी सांसद चंपारण में एक सांस्कृतिक यात्रा में बोल रहे थे। गिरिराज के इस बयान पर विवाद हो सकता है।

गिरिराज सिंह ने कहा 'हिंदू को दो और मुसलमान को भी दो ही बच्चे होने चाहिए। हमारी आबादी घट रही है। बिहार में सात जिले ऐसे हैं जहां हमारी जनसंख्या घट रही है। जनसंख्या नियंत्रण के नियम को बदलना होगा। तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी। नहीं तो हमें भी पाकिस्तान की तरह अपनी बेटियों को पर्दे में बंद करना होगा।'

गिरिराज के कहने का आशय बिहार के किशनगंज और अररिया जैसे जिलों से था, जहां मुस्लिम आबादी हिंदुओं के मुकाबले बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में हिंदुओं की आबादी 90 फीसदी थी, जो आज कम होकर 72-74 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा कि हमलोग जंबूद्वीप और आर्यावर्त खो चुके हैं और अगर अब जनसंख्या नीति पर काम नहीं किया गया तो भारतवर्ष को भी खो देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।