1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार: पटना में बीजेपी नेता नागेश्वर राय की हत्या, बदमाश हथियार लहराते हुए फरार

बिहार: पटना में बीजेपी नेता नागेश्वर राय की हत्या, बदमाश हथियार लहराते हुए फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 10:17 pm IST

पटना में दिन दहाडे बीजेपी नेता की हत्या से लोगों को गुस्सा भड़क उठा है। बीजेपी नेता नागेश्वर राय की आज सुबह करीब 10 बजे उनके घर के बाहर गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी।

Former ward councillor shot dead outside his house in Patna- India TV Hindi
Former ward councillor shot dead outside his house in Patna

पटना: पटना में दिन दहाडे रविवार को बीजेपी नेता की हत्या से लोगों को गुस्सा भड़क गया। बीजेपी नेता नागेश्वर राय की आज सुबह करीब 10 बजे उनके घर के बाहर गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। नागेश्वर राय के घर पत्रकार नगर थाना इलाके में बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। परिवार वाले और समर्थकों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटना बाईपास सड़क को जाम कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

bjp