1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. GHMC Election Results: BJP ने गंवाई बढ़त, TRS निकली आगे, जानिए कितनी सीटों पर कौन आगे

GHMC Election Results: BJP ने गंवाई बढ़त, TRS निकली आगे, जानिए कितनी सीटों पर कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 12:14 pm IST

GHMC Election Results: खबर लिखे जाने तक भाजपा ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय की 150 सीटों में से 59 सीटों पर बढ़त बना ली थी, जबकि TRS ने 60 सीटों पर बनाई हुई है।

GHMC Election Results TRS leads BJP second AIMIM third । GHMC Election Results: BJP ने गंवाई बढ़त, T- India TV Hindi
GHMC Election Results: BJP ने गंवाई बढ़त, TRS निकली आगे, जानिए कितनी सीटों पर कौन आगे Image Source : INDIA TV

हैदराबाद. ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जहां भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई थी, वो अब खत्म हो गई है। खबर लिखे जाने तक भाजपा ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय की 150 सीटों में से 59 सीटों पर बढ़त बना ली थी, जबकि TRS ने 60 सीटों पर बनाई हुई है। ओवैसी की पार्टी AIMIM 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी महज 2 सीटों पर आगे चल रही है।

देखिए LIVE

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम(जीएचएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शहर में 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए हैं। जीएचएमसी के 150 वार्डों में से 149 के लिए एक दिसम्बर को मतदान हुआ था और एक वार्ड में बृहस्पतिवार को दोबारा मतदान कराया गया। एक दिसंबर को मतदान के दौरान मत पत्र में त्रुटि पाए जाने के बाद ओल्ड मालकपेट वार्ड में दोबारा मतदान कराया गया।

हैदराबाद में एक दिसम्बर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था। एसईसी ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों और स्वास्थ्य विभाग के साथ परामर्श करने के बाद मतपत्र से चुनाव कराने का निर्णय किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत