1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा: बीजपी महिला विंग की अध्यक्ष का रेप पर असंवेदनशील बयान, बोली- हर किसी को नहीं करा सकते सुरक्षा मुहैया

गोवा: बीजपी महिला विंग की अध्यक्ष का रेप पर असंवेदनशील बयान, बोली- हर किसी को नहीं करा सकते सुरक्षा मुहैया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 04:58 pm IST

उनके इस बयान पर विपक्षी कांग्रेस ने इसे अशोभनीय बयान करार देते हुए सावंत की आलोचना की और कहा कि नैतिक आधार पर उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

पणजी: दक्षिण गोवा के तट पर 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के कुछ दिन बाद प्रदेश भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष सुलक्षणा सावंत इस घटना को लेकर बेहद असंवेदनशील बयान दिया है। सुलक्षणा सावंत ने कहा है कि सरकार हर किसी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती। उनके इस बयान पर विपक्षी कांग्रेस ने इसे अशोभनीय बयान करार देते हुए सावंत की आलोचना की और कहा कि नैतिक आधार पर उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सावंत ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा था , ‘‘ सरकार हर किसी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती। हमें लोगों की मानसिकता बदलने की जरूरत है। एक शख्स दूसरों की रक्षा कर सकता है। ’’ उनसे 25 मई को दक्षिण गोवा के तट पर हुई एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में सवाल पूछा गया था। 

सावंत ने कहा कि पुलिस के पास दुष्कर्म के मामले ज्यादा आ रहे हैं क्योंकि इन दिनों महिलाएं ऐसे अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रही हैं। बहरहाल , गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (जीपीएमसीसी) ने कहा कि हर किसी को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सरकार की है। जीपीएमसीसी की प्रमुख प्रतिमा कुटिन्हो ने कहा , ‘‘ यह अशोभनीय है कि सावंत ऐसे बयान दे रही हैं। नैतिक आधार पर उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत