1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव 2017: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

गुजरात चुनाव 2017: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2017 11:37 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 01:02 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं

congress- India TV Hindi
congress

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। इसमें 9 नए  उम्मीदवारों के नाम हैं और चार वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पहली लिस्ट के चार उम्मीदवारों को भी बदला है।

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में 77 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं जिसमें राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं शक्ति सिंह गोहिल और अर्जुन मोढवाडिया के नाम भी शामिल हैं। शक्तिसिंह गोहिल का चुनाव क्षेत्र कच्छ के अब्दास से बदलकर मांडवी किया गया है जबकि सीएम विजय रूपाणी के सामने राजकोट पश्चिम से इंद्रनील राजगुरू मैदान में हैं। अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर से और तुषार चौधरी को महुआ से टिकट दिया गया है।

गुजरात में कांग्रेस का भाजपा के साथ मुकाबला है जो राज्य की सत्ता पर दो दशक से अधिक समय से काबिज है। राज्य में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे।

ये है कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट-

congress candidates list
congress candidates list

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत