1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आदिवासी कल्याण को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आदिवासी कल्याण को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 01:06 pm IST

गांधी अपने इन सवालों के लिए “22 साल का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब” टैगलाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गुजरात में भाजपा के पिछले 22 सालों के शासन पर हर दिन ट्विटर पर एक सवाल पूछ रहे हैं। कल गुजरात में पहले चरण के मतदान होने वाले हैं और दूसरे चरण के म

rahul-gandhi- India TV Hindi
rahul-gandhi

नयी दिल्ली: गुजरात चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आदिवासी कल्याण के लिए स्वीकृत की गई करीब 55 हजार करोड़ रुपये की राशि को लेकर मोदी से जवाब मांगा। सवालों की श्रंखला में अपने दसवें सवाल में राहुल ने राज्य में आदिवासी समुदाय की दयनीय स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

राहुल ने ट्विटर पर कहा, “विस्थापन ने आदिवासी समाज को तोड़ दिया है। मोदीजी, वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़ रुपये कहां गए?” उन्होंने कहा “आदिवासियों की जमीन हथिया ली गई, जंगलों पर उन्हें अधिकार नहीं दिया गया और भूमि की मिल्कियत के लाखों अनुबंध बाधित किए गए। न स्कूल ठीक से काम करते हैं और न ही उन्हें कोई अस्पताल मिला, जिनसे जमीन छीनी गई उन्हें बेघरों के लिए घर नहीं मिला न ही युवाओं को रोजगार मिला।”

गांधी अपने इन सवालों के लिए “22 साल का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब” टैगलाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गुजरात में भाजपा के पिछले 22 सालों के शासन पर हर दिन ट्विटर पर एक सवाल पूछ रहे हैं। कल गुजरात में पहले चरण के मतदान होने वाले हैं और दूसरे चरण के मतदान 14 दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत