1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव में शिवसेना की करारी हार, सभी 42 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त

गुजरात चुनाव में शिवसेना की करारी हार, सभी 42 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2017 10:55 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 11:32 pm IST

यह पहली बार नहीं है कि शिवसेना को गुजरात चुनाव में भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पार्टी भाजपा की सहयोगी होते हुए भी उसकी आलोचना करती रहती है...

uddhav thackeray- India TV Hindi
uddhav thackeray

मुंबई: केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 42 उम्मीदवारों को उतारा था और इसके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

कोई प्रत्याशी जो कुल वैध मतों के छठवें हिस्से से ज्यादा वोट हासिल करने में नाकाम रहता है उसे उसकी जमानत राशि वापस नहीं दी जाती है। उम्मीदवार नामांकन भरने के दौरान इस जमानत राशि को जमा कराता है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि शिवसेना के सभी उम्मीदवार 33,893 वोट हासिल कर पाए। उन्होंने बताया कि 42 उम्मीदवारों में से 11 प्रत्याशियों ने एक हजार से ज्यादा वोट हासिल किए।

लिम्बायात से सम्राट पाटिल को 4,075 वोट मिले। वह इस चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी द्वारा सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले उम्मीदवार है।

यह पहली बार नहीं है कि शिवसेना को गुजरात चुनाव में भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पार्टी भाजपा की सहयोगी होते हुए भी उसकी आलोचना करती रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत