1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव: पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी से नाराजगी की खबरों का खंडन किया

गुजरात चुनाव: पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी से नाराजगी की खबरों का खंडन किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2017 10:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 10:45 pm IST

इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी से नाराजगी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि कोई ऐसी वजह ही नहीं है जिसके चलते वह पार्टी से नाराज हों।

Anadiben patel- India TV Hindi
Anadiben patel

नई दिल्ली: गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश की कद्दावर बीजेपी नेता आनंदी बेन पटेल ने पार्टी से नाराजगी की खबरों का खंडन किया है। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी से नाराजगी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि कोई ऐसी वजह ही नहीं है जिसके चलते वह पार्टी से नाराज हों। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के मौसम में उनके और पार्टी के खिलाफ इस तरह के अफवाह उड़ाए जा रहे हैं। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि  पार्टी की तरफ से जो भी दायित्व मुझे सौंपा जा रहा है मैं उसे पूरी तरह से निभा रही हूं। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हूं। इसलिए मेरे नाखुश होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस तरह की बातें पूरी तरह से आधारहीन हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत