1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चीन और पाकिस्तान के दिमाग में 'पाप' भरा है: केंद्रीयमंत्री अहीर

चीन और पाकिस्तान के दिमाग में 'पाप' भरा है: केंद्रीयमंत्री अहीर

 Written By: IANS
 Published : Aug 23, 2016 07:39 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 07:39 am IST

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध सुनिश्चित करने के लिए सारे प्रयास कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान और चीन जैसे कुछ देशों के दिमाग में 'पाप' है।

Hansraj Ahir- India TV Hindi
Hansraj Ahir

पणजी: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध सुनिश्चित करने के लिए सारे प्रयास कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान और चीन जैसे कुछ देशों के दिमाग में 'पाप' है। पणजी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अहीर ने कहा, "हमारे पड़ोसी देशों के दिमाग में पाप है.. पाकिस्तान के दिमाग में, चीन के दिमाग में। यही कारण है कि हम लोगों ने सीमाओं पर सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।"

अहीर भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार वाले इस तटीय प्रदेश में तिरंगा जनसंवाद यात्रा का नेतृत्व करने के लिए आए हैं।

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और यहां तक कि चीन की भी यात्रा की है।

भारत के दोस्ताना रिश्ते विकसित करने के भरसक प्रयास के बावजूद कुछ देशों की कुटिल मानसिकता बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत