1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘शनिवार-रविवार की रात ईवीएम में गड़बड़ी कर गुजरात जीतने की तैयारी में बीजेपी’

‘शनिवार-रविवार की रात ईवीएम में गड़बड़ी कर गुजरात जीतने की तैयारी में बीजेपी’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 16, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 02:03 pm IST

एक दिन पहले ही शुक्रवार को हार्दिक पटेल ने ईवीएम की जगह बैलट पेपर को बेहतर बताया था। हार्दिक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अगर ईवीएम से चुनाव कराने के बाद भी परिणाम के लिए 5-7 दिन का इंतजार करना पड़ता है तो इससे तो बेहतर है कि बैलट पेपर से चुनाव करा

hardik-patel- India TV Hindi
hardik-patel

नई दिल्ली: पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात में वोटों की गिनती से पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा है कि अगर ईवीएम में छेड़छाड नहीं हुई तो भाजपा हारेगी। गुजरात विधानसभा चुनावों का परिणाम 18 दिसंबर को आना है। हार्दिक ने कहा, “गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है उसका पतन। ईवीएम में गड़बड़ी कर भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेगी ताकि कोई सवाल न उठाए। भाजपा शनिवार और रविवार की रात को ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है। चुनाव हार रही है भाजपा। ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होगी तो उसको 82 सीट मिल रही है।“

एक दिन पहले ही शुक्रवार को हार्दिक पटेल ने ईवीएम की जगह बैलट पेपर को बेहतर बताया था। हार्दिक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अगर ईवीएम से चुनाव कराने के बाद भी परिणाम के लिए 5-7 दिन का इंतजार करना पड़ता है तो इससे तो बेहतर है कि बैलट पेपर से चुनाव कराया जाए।

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। गुजरात कांग्रेस सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि 18 दिसंबर को मतगणना के दौरान कम से कम 25% VVPAT पर्चियों को ईवीएम से क्रॉस वेरिफाइ किया जाए। पर, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना में दखल से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत