नई दिल्ली: गुजरात की जमीनी राजनीति में भूचाल ला देने वाले एक 22 साल के लड़के ने आरक्षण के मुद्दे पर गुजरात सरकार को खुली चेतावनी दे डाली है। पटेल समुदाय की मांग को मुखर करने के लिए आज आयोजित एक मेगा क्रांति रैली में इस Angry Young Man ने जो हुंकार भरी उसने सरकार के सिरदर्द में इजाफा कर दिया है।
हैरानी की बात है कि गुजरात का पटेल समुदाय जो भाजपा का प्रमुख वोटबैंक माना जाता है उसने हार्दिक की एक आवाज पर लामबंदी की तैयारी कर ली है। पटेल समाज की शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को लेकर आदोलन खड़ा करे वाले हार्दिक पूरे राज्य में अबतक 80 से ज्यादा रैलियां कर चुके हैं।
उन्होंने सरकार के सामने मांग रखी है कि जब तक मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल मंच पर आकर उनके समुदाय की मांगों को स्वीकार नहीं कर लेतीं हैं उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
हार्दिक ने यह भी कहा कि जब तक मुख्यमंत्री वहां आकर उनसे ज्ञापन नहीं ले लेतीं वे मंच पर ही डटे रहेंगे। इस रैली के दौरान हार्दिक ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वो उसी का साथ देंगे जो उनकी मांगों को मानेगा।
अगले स्लाइड्स में पढ़ें इस Angry Young Man हार्दिक पटेल के रैली के दौरान दिये 7 दमदार डायलॉग्स..........