1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक पटेल ने सीक्रेट मीटिंग से किया इनकार, कहा-'राहुल गांधी से नहीं हुई मुलाकात, अगले दौरे पर मिलूंगा'

हार्दिक पटेल ने सीक्रेट मीटिंग से किया इनकार, कहा-'राहुल गांधी से नहीं हुई मुलाकात, अगले दौरे पर मिलूंगा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 04:13 pm IST

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने इस बात से इनकार किया है कि राहुल गांधी के साथ उनकी सीक्रेट मीटिंग हुई है। उन्होंने एक के बाद कई ट्वीट करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

Hardik Patel- India TV Hindi
Hardik Patel

नई दिल्ली: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने इस बात से इनकार किया है कि राहुल गांधी के साथ उनकी सीक्रेट मीटिंग हुई है। उन्होंने एक के बाद कई ट्वीट करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं राहुल गांधी से नहीं मिला लेकिन जब मिलूंगा तो पूरे हिंदुस्तान को बता के जाऊंगा। उनके अगले दौरे पर हम उनसे मिलेंगे।

आपको बता दें कि अहमदाबाद के ताज होटल के सीसीटीवी फूटेज में हार्दिक पटेल होटल के अंदर जाते हुए देखे गए। इसी होटल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इस फुटेज के सामने आने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि हार्दिक पटेल और राहुल गांधी के बीच सीक्रेट मीटिंग हुई है। हालांकि इस फुटेज के सामने आने के बाद से लगातार हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों की तरफ से इस बात से इनकार किया जाता रहा है कि राहुल गांधी और हार्दिक पटेल के बीच सीक्रेट मीटिंग हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत