1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक पटेल ने दी बिहार में बीजेपी का 'खेल बिगाड़ने' की धमकी

हार्दिक पटेल ने दी बिहार में बीजेपी का 'खेल बिगाड़ने' की धमकी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 07:17 am IST,  Updated : Sep 19, 2015 07:33 am IST

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी पर पटेलों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों की ओर से आंखें बंद करने का आरोप लगाते हुए, आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बिहार में 'खेल बिगाड़ने' की धमकी दी

हार्दिक पटेल ने दी...- India TV Hindi
हार्दिक पटेल ने दी बीजेपी का 'खेल बिगाड़ने' की धमकी

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी पर पटेलों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों की ओर से आंखें बंद करने का आरोप लगाते हुए, आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बिहार में 'खेल बिगाड़ने' की धमकी दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में अगले महीने चार रैलियां करने की बात कही।

अहमदाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'हम सभी का खेल बिगाड़ देंगे। हम उन्हें नहीं भूलेंगे, जिन्होंने हमारे युवाओं को मारा है। पटेल समुदाय पर होने वाले अत्याचारों को लेकर बीजेपी के किसी भी नेता ने एक शब्द भी नहीं बोला। हम अगले महीने बिहार में चार महा रैलियां करेंगे।'

हार्दिक ने कहा, 'हम पाटिदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएस) के सभी 197 समन्वयकों के साथ गुजरात में इस रैलियों के संबंध में गहन चर्चा करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पटेल नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता हमारे समुदाय की रैलियों को सफल बनाने के लिए जाएंगे।'

गुजरात के पाटिदार समुदाय के 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल अपने समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हार्दिक ने 25 अगस्त को आयोजित बड़ी रैली के दौरान आक्रामक भाषण से हंगामा खड़ा कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, जिसके विरोध में हिंसा शुरू हो गयी। हिंसा में 10 लोग मारे गए।

और पढ़ें: 'बिना सिर वाले चिकन' की तरह भाग रही है BJP: लालू

OBC कोटा को लेकर बीजेपी-नेतृत्व वाली गुजरात सरकार के सामने शक्ति प्रदर्शन करने वाली रैली के दौरान, हार्दिक ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे (समुदाय के) सदस्य हैं।' इसके बाद नीतीश ने हार्दिक की तारीफ की थी। नीतीश ने उसे 'युवा और ऊर्जावान नेता' बताया था, जिसने सिर्फ एक कारण को लेकर आंदोलन खड़ा किया है।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव 12 अक्तूबर से शुरू होकर पांच चरणों में होना है। यहां मुख्य चुनावी टक्कर बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और नीतीश-लालू के महागठबंधन के बीच होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत