1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल फर्जीवाड़े की राजनीति कर रहे हैं: हरसिमरत

केजरीवाल फर्जीवाड़े की राजनीति कर रहे हैं: हरसिमरत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 04:39 pm IST

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह पश्चाताप की नहीं बल्कि फर्जीवाड़े की राजनीति कर रहे हैं।

Harsimrat Kaur
- India TV Hindi
Harsimrat Kaur

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह पश्चाताप की नहीं बल्कि फर्जीवाड़े की राजनीति कर रहे हैं। घोषणापत्र विवाद के बाद केजरीवाल के स्वर्ण मंदिर में भूलबख्शी के नाते बर्तन धोने के बाद केंद्रीय मंत्री का यह बयान आया है। आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू के साथ स्वर्ण मंदिर की तस्वीर छपने को लेकर इसकी काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद माफीनामे के लिए केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में बर्तन मांजे।

शिअद की सांसद कौर ने संसद के बाहर कहा, लेकिन पंजाब के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। दिल्ली के लोगों को भी महसूस हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं। केजरीवाल के शासन को विफल बताते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली में वह पूरी तरह विफल रहे हैं। मैंने किसी राज्य के मुख्यमंत्री को अपने राज्य में लोगों की सेवा करने के बजाए दूसरे राज्य में सरकार बनाने के लिए वहां जाते हुए नहीं देखा है। यह पूछने पर कि क्या पंजाब में केजरीवाल की उपस्थिति से शिअद घबराया हुआ है तो उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है।

केजरीवाल शिअद के समर्थन आधार में सेंध नहीं लगा पाएंगे। जो व्यक्ति पंजाब की संस्कृति, पंजाब की भाषा को नहीं जानता है उसका बुरी तरह खात्मा हो जाएगा... वह नहीं जानते कि पंजाब के लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है। वह दिल्ली में फर्जीवाड़े की राजनीति कर रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या पंजाब में केजरीवाल की उपस्थिति शिअद...भाजपा गठबंधन के लिए चुनौती है, उन्होंने कहा, गठबंधन को आप और कांग्रेस के कारण विधानसभा चुनावों में तीसरी बार जीत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत