1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता ने राहुल के आरोपों पर कहा, 'वह अभी बच्चे हैं, मैं इस बारे में क्या कहूं'

ममता ने राहुल के आरोपों पर कहा, 'वह अभी बच्चे हैं, मैं इस बारे में क्या कहूं'

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:43 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि ‘‘वह अभी बच्चे हैं।’’

Mamta banerjee an Rahul Gandhi- India TV Hindi
Mamta banerjee an Rahul Gandhi

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि ‘‘वह अभी बच्चे हैं।’’ उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वायदे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ममता ने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल) वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वह अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूंगी?’’ 

न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) एक घोषणा की है और हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’’ 

राहुल ने पिछले हफ्ते माल्दा में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि बंगाल में कोई बदलाव नहीं हुआ और ममता के कार्यकाल में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत