1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कौन बनेगा असम का मुख्यमंत्री? फैसला आज, सूत्र का दावा- हिमंत बिस्वा शर्मा संभालेंगे कमान

कौन बनेगा असम का मुख्यमंत्री? फैसला आज, सूत्र का दावा- हिमंत बिस्वा शर्मा संभालेंगे कमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2021 10:28 am IST,  Updated : May 09, 2021 10:28 am IST

पिछली असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हिमंत बिस्वा शर्मा असम के नए सीएम हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हिमंत का नाम चल रहा है, करीब 40 विधायक उनके पक्ष में हैं। 

Himanta Biswa Sarma may be new cm of assam says sources कौन बनेगा असम का मुख्यमंत्री? फैसला आज, सूत्- India TV Hindi
कौन बनेगा असम का मुख्यमंत्री? फैसला आज, सूत्र का दावा- हिमंत बिस्वा शर्मा संभालेंगे कमान Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये पूरा देश जानना चाहता है। असम के नेतृत्व को लेकर कल भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हिंमत बिस्वा शर्मा के साथ कल दिल्ली में अहम बैठक की थी। सीएम पद कौन संभालेगा ये आज गुवाहाटी में स्पष्ट होने की उम्मीद है। दरअसल आज गुवाहाटी में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक  है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार राज्य में अपना चेहरा बदलने वाली है और सरकार की बागडोर हिमंत बिस्वा शर्मा के हाथों में देने की बस आज औपचारिकताएं करना वाली है।

पिछली असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हिमंत बिस्वा शर्मा असम के नए सीएम हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हिमंत का नाम चल रहा है, करीब 40 विधायक उनके पक्ष में हैं। कहा जा रहा है कि आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्बानंद सोनोवाल ही उनके नाम का प्रस्ताव रखेंगे और केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और अरुण सिंह की मौजूदगी में नाम पर अंतिम फैसला और ऐलान होगा।

आपको बता दें कि भाजपा ने असम में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। उसने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी। इस बार भगवा पार्टी कहती रही कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत