1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी बधाई, कहा- लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है हिंदी

पीएम मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी बधाई, कहा- लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है हिंदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2021 10:32 am IST,  Updated : Sep 14, 2021 10:32 am IST

‘‘आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों बधाई। हिंदी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।’’ 

पीएम मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी बधाई, कहा- लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है हिंदी - India TV Hindi
पीएम मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी बधाई, कहा- लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है हिंदी  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी और कहा कि सभी के प्रयासों से यह भाषा वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों बधाई। हिंदी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।’’ 

हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था लेकिन 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। 

इनपुट-भाषा

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत