1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदू युवा वाहिनी ने रची तिरंगे के बहाने गड़बड़ी की साज़िश, वीडियो से खुली पोल

हिंदू युवा वाहिनी ने रची तिरंगे के बहाने गड़बड़ी की साज़िश, वीडियो से खुली पोल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 04, 2018 09:07 am IST,  Updated : Feb 04, 2018 09:07 am IST

यूपी के शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा के नाम पर गड़बड़ी फैलाने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल हिंदू युवा वाहिनी ने तिरंगे के बहाने गड़बड़ी की साज़िश की थी,

Hindu Yuva Vahini- India TV Hindi
Hindu Yuva Vahini

यूपी के शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा के नाम पर गड़बड़ी फैलाने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल हिंदू युवा वाहिनी ने तिरंगे के बहाने गड़बड़ी की साज़िश की थी, उसकी आपस में ही दो लड़कों को पीटकर दूसरे समुदाय पर आरोप लगाने की साज़िश रची थी लेकिन एक वीडियो से उसकी साजिश की पोल खुल गई है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 31 जनवरी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आपस में ही मारपीट कर रहे हैं. जिस झंडे में तिरंगा लगा है उसी से पिटाई कर रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने पिटाई का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा दिया. ख़बर सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया लेकिन जब जांच की गई तो सच सामने आ गया. हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय पर आरोप लगाने के लिए खुद ही ये मारपीट की थी.

इस बीच कासगंज में चंदन हत्याकांड में नामजद एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कांसीराम आवसीय कॉलोनी से राहत कुरैशी को किया गिरफ्तार किया है. उस पर दंगा भड़काने का भी आरोप है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत