1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अल्पेश ठाकोर ने कहा अभी नहीं छोड़ी है कांग्रेस, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

अल्पेश ठाकोर ने कहा अभी नहीं छोड़ी है कांग्रेस, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:15 pm IST

दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले अल्पेश ने घोषणा की थी कि वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं, उनकी इस घोषणा के बाद गुजरात कांग्रेस ने कोर्ट में अल्पेश की विधायक सदस्यता रद्द करने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी

I am still member of Congress Party says Alpesh Thakor in his affidavit to Gujarat High Court - India TV Hindi
I am still member of Congress Party says Alpesh Thakor in his affidavit to Gujarat High Court  Image Source : ALPESH THAKOR

अहमदाबाद। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले गुजरात कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करने वाले अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि उन्होंने अभी कांग्रेस नहीं छोड़ी है। अल्पेश ठाकोर ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वे अभी भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।

दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले अल्पेश ने घोषणा की थी कि वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं, उनकी इस घोषणा के बाद गुजरात कांग्रेस ने कोर्ट में अल्पेश की विधायक सदस्यता रद्द करने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी, गुजरात कांग्रेस की अपील के बाद अल्पेश ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया और कहा कि वे अभी भी कांग्रेस के सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत