1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी संवाद-उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ के शासन के एक साल का लेखा-जोखा, आप भी पूछें अपना सवाल

इंडिया टीवी संवाद-उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ के शासन के एक साल का लेखा-जोखा, आप भी पूछें अपना सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 11:51 pm IST

संवाद के मंच पर योगी आदित्यनाथ बताएंगे कि पहले साल में उन्होंने यूपी में कितने कमाल किए और कितने वादे पूरे किए...

india tv samvaad uttar pradesh- India TV Hindi
india tv samvaad uttar pradesh

नई दिल्ली: इस महीने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार का एक साल पूरे होने जा रहा हैं। इस मौके पर हम लेकर आ रहे हैं ‘इंडिया टीवी संवाद’। लखनऊ में इंडिया टीवी  के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे, योगी कैबिनेट के कई मंत्री और यूपी से जुड़े सियासी दिग्गज शामिल होंगे।

संवाद के मंच पर योगी आदित्यनाथ बताएंगे कि पहले साल में उन्होंने यूपी में कितने कमाल किए, कितने वादे पूरे किए। यूपी की जनता भी सरकार से वादों का हिसाब मांगेगी तो लखनऊ से कल सुबह 10 बजे से रजत शर्मा के साथ देखिए इंडिया टीवी संवाद-उत्तर प्रदेश।

इंडिया टीवी संवाद-उत्तर प्रदेश में आज दिन भर सीएम योगी से लेकर सरकार और विपक्ष के तमाम मंत्रियों, नेताओं से आप सवाल पूछ सकते हैं।

संवाद में कौन-कौन मंत्री और नेता शामिल होंगे?

इंडिया टीवी संवाद उत्तर प्रदेश के मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद अमर सिंह, मौलाना महमूद मदनी, स्वामी प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत