1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद करे पीसीबी: मियादाद

बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद करे पीसीबी: मियादाद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 09:20 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 09:20 pm IST

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियादाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि वह द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने को लेकर बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट

बीसीसीआई के आगे...- India TV Hindi
बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद करे पीसीबी: मियादाद

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियादाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि वह द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने को लेकर बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड का रवैया देखते हुए वह पीसीबी को सलाह देते हैं कि वह उनके आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दें और अन्य टीमों के साथ श्रृंखलाएं आयोजित करने पर ध्यान दें।

मियादाद ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तान हमेशा क्रिकेट में भारत से अव्वल रहा है और उनकी तुलना में हमारे पास अधिक प्रतिभा है। उनकी क्रिकेट पैसे और व्यवसायीकरण के कारण जीवित है। यदि दोनों देश द्विपक्षीय श्रृंखलाएं शुरू करते हैं तो अच्छा होगा लेकिन हमारे आत्मसम्मान और गौरव की कीमत पर नहीं।

मियादाद ने कहा कि भारतीय नेताओं और मंत्रियों के भड़काउ बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे भारत . पाक क्रिकेट संबंधों में मदद नहीं मिलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल