1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सामना में शिवसेना का ये कैसा संपादकीय? संजय राउत का विवादित लेख

सामना में शिवसेना का ये कैसा संपादकीय? संजय राउत का विवादित लेख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 12:51 pm IST

शिवसेना के अखबार सामना में छपे विवादित संपादकीय में प्रवक्ता संजय राउत ने लिखा है कि रूस की तरह देश के टूटने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। संजय राउत ने लिखा है कि राज्य और केंद्र के रिश्ते खराब हो रहे हैं।

सामना में शिवसेना का...- India TV Hindi
सामना में शिवसेना का ये कैसा संपादकीय? संजय राउत का विवादित लेख Image Source : INDIA TV

मुबई. कभी महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही शिवसेना पिछले एकसाल से भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमलावर है। शिवसेना के सांसद संजय राउत आए दिन भाजपा पर हमले करते रहते हैं लेकिन इस बार भाजपा विरोध में संजय राउत ने सामना में विवादित लेख लिख दिया है। शिवसेना के अखबार सामना में छपे विवादित संपादकीय में प्रवक्ता संजय राउत ने लिखा है कि रूस की तरह देश के टूटने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। संजय राउत ने लिखा है कि राज्य और केंद्र के रिश्ते खराब हो रहे हैं।

पढ़ें- J&K में राजनीतिक गतिविधियों की पूरी आजादी, देश विरोधी गतिविधि की नहीं- मनोज सिन्हा

पढ़ें- 'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी

संजय राउत इतने पर भी नहीं रुके, उन्होंने देश की सबसे बड़ी अदालत को लेकर भी बेतुकी बात लिखी है। संजय राउत के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कई मामलों में अपना कर्तव्य भूल गया। संजय राउत ने कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद देश में भ्रष्टाचार का वायरस कायम रहने का आरोप लगाया है। शिवसेना प्रवक्ता ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर एमपी की कमलनाथ सरकार गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम पर राज्य सरकारों को अस्थिर करने में विशेष रुचि दिखाने का भी आरोप लगाया है।

पढ़ें- Kisan Andolan: किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर ही लगाई फसल, बोले- अभी और भी फसलें बोएंगे

पढ़ें- Kisan Andolan: पीएम मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक नारे, देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत