1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस में खत्म हो गया है ‘60 प्लस’ नेताओं का समय: रमेश

कांग्रेस में खत्म हो गया है ‘60 प्लस’ नेताओं का समय: रमेश

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2015 08:10 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 10:52 am IST

हैदराबाद: कांग्रेस ने जोर देते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभव तथा युवा के मिश्रण के पक्ष में हैं। इसके पहले पार्टी नेता जयराम रमेश

'कांग्रेस में खत्म हो...- India TV Hindi
'कांग्रेस में खत्म हो गया है ‘60 प्लस’ नेताओं का समय'

हैदराबाद: कांग्रेस ने जोर देते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभव तथा युवा के मिश्रण के पक्ष में हैं। इसके पहले पार्टी नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी के प्रभार संभालने पर वरिष्ठ नेताओं की सम्मानपूर्वक विदाई का सुझाव दिया था।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जोर दिया कि राहुल गांधी सिर्फ युवाओं के ही नेता नहीं हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का दृढ मत है कि युवा और अनुभवी नेताओं के योगदान से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल दोनों पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभव तथा युवा के मिश्रण के पक्ष में हैं।

उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि रमेश की टिप्पणी अनुशासनहीनता है।

इसके पहले रमेश ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हमें कांग्रेस में 30 साल की उम्र और 40 साल की उम्र के लोगों को प्रमुख स्थानों पर लाना होगा। 60 साल, 70 साल और 80 साल के लोगों के लिए समय पूरा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत